जीवन की सच्चाई
rankz_pfnP2zE8njL2FodE
कहते हैं कि इंसान को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिये क्यूँकि पहाड़ों से निकली हुई नदी ने आज तक रास्ते में किसी से पूछा नहीं की समंदर कितनी दूर है इसलिये हमेशा याद रखो की सकारात्मक सोंच ही इंसान को महान बनती है । अच्छी व सकारात्मक सोंच ही आपको हर परेशानी से निकाल सकती है ।इसीलिये हमें हमेशा सकारात्मक सोंच ही रखनी चाहिए ।
अपने आप से प्यार करो सकारात्मक रहने के लिए यह ज़रूरी है क्यूँकि सुंदरता अंदर से बाहर आती है । भीड़ में सब लोग अच्छे नहीं होते हैं और अच्छे लोगों की भीड़ नहीं होती है ।सकारात्मक सोंच जीवन -संघर्ष में आपकी सच्चा साथी है साथ ही आपको बीमारियों से बचाती है । कुछ लोग हमेशा संतुष्ट दिखाई देते हैं वो इसलिए नहीं की उनके जीवन में सबकुछ सही चल रहा है बल्कि उनकी सोंच हर हाल में सकारात्मक होती है ।
किसी मोटिवेसनल स्पीकर ने कहा है की
सकारात्मक सोंच संग उत्साह और उल्लास लिये,
जीतेंगे हर बाज़ी मन में यह विस्वास लिये।
Comments
Post a Comment