Posts

Showing posts from June, 2021

जीवन की सच्चाई

Image
  एक दिन सबको इस दुनिया को छोड़कर जाना हैं यही जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई हैं इसलिए किसी शायर ने कहा हैं की          जी लें जिंदगी ख़ुशी  की तलाश ना कर जो इस पल मिल रहा हैं उसको खोकर                 अपने जीवन को निराश मत कर ये  जिंदगी मेरे शब्दों  से मेरा किरदार मत समझना, क्योंकि मैंने लिखा वही हैं, जो लोंगो को महसूस करते देखा हैं | इसलिए तू मूझे  अपना किरदार समझ  कर निराश मत कर इसलिए जीवन की सच्चाई  यही हैं जिंदगी से इतनी गहरी हमेशा  के लिये थोड़ी ही यह हम पर आकर  ठहरी हैं कल अच्छा होने की चाहत  में वहम  पर भी भरोसा  होने लगता हैं इसलिए ये मत सोंचो की कल अच्छा होगा या नहीं तुम हमेशा  आज के लिये अच्छा करने की कोशिश करो  क्योंकि जब तुम कल के लिये आज ही कर लोगे तो आपको ये वहम ही नहीं होगा की कल अच्छा होगा इसलिए  कहते हैं की              जिंदगी रहती हैं  गुमनाम, हर मोड़ से नहीं करती हैं अपनी पहचान!! जीवन की सच्चाई

जिंदगी जीने के नियम क्या होते हैं ( kahani)

Image
 👉 "जीवन चलने का नाम" सरला नाम की एक महिला थी। रोज वह और उसके पति सुबह ही काम पर निकल जाते थे। दिन भर पति ऑफिस में अपना टारगेट पूरा करने की ‘डेडलाइन’ से जूझते हुए साथियों की होड़ का सामना करता था। बॉस से कभी प्रशंसा तो मिली नहीं और तीखी-कटीली आलोचना चुपचाप सहता रहता था। पत्नी सरला भी एक प्रावेट कम्पनी में जॉब करती थी। वह अपने ऑफिस में दिनभर परेशान रहती थी। ऐसी ही परेशानियों से जूझकर सरला लौटती है। खाना बनाती है। शाम को घर में प्रवेश करते ही बच्चों को वे दोनों नाकारा होने के लिए डाँटते थे पति और बच्चों की अलग-अलग फरमाइशें पूरी करते-करते बदहवास और चिड़चिड़ी हो जाती है। घर और बाहर के सारे काम उसी की जिम्मेदारी हैं।  थक-हार कर वह अपने जीवन से निराश होने लगती है। उधर पति दिन पर दिन खूंखार होता जा रहा है। बच्चे विद्रोही हो चले हैं। एक दिन सरला के घर का नल खराब हो जाता है। उसने प्लम्बर को नल ठीक करने के लिए बुलाया। प्लम्बर ने आने में देर कर दी। पूछने पर बताया कि साइकिल में पंक्चर के कारण देर हो गई। घर से लाया खाना मिट्टी में गिर गया, ड्रिल मशीन खराब हो गई, जेब से पर्स गिर गया...। इ...

अपनी तुलना दूसरों से न करें

Image
 🔶"कहानी :- अपनी तुलना दूसरों से न करें !!"                ✍️✍️ एक बार की बात है, किसी जंगल में एक कौवा रहता था, वो बहुत ही खुश था, क्योंकि उसकी ज्यादा इच्छाएं नहीं थीं। वह अपनी जिंदगी से संतुष्ट था, लेकिन एक बार उसने जंगल में किसी हंस को देख लिया और उसे देखते ही सोचने लगा कि ये प्राणी कितना सुन्दर है, ऐसा प्राणी तो मैंने पहले कभी नहीं देखा! इतना साफ और सफेद। यह तो इस जंगल में औरों से बहुत सफेद और सुंदर है, इसलिए यह तो बहुत खुश रहता होगा।   कोवा हंस के पास गया और पूछा, भाई तुम इतने सुंदर हो, इसलिए तुम बहुत खुश होगे?   इस पर हंस ने जवाब दिया, हां मैं पहले बहुत खुश रहता था, जब तक मैंने तोते को नहीं देखा था। उसे देखने के बाद से लगता है कि तोता धरती का सबसे सुंदर प्राणी है। हम दोनों के शरीर का तो एक ही रंग है लेकिन तोते के शरीर पर दो-दो रंग है, उसके गले में लाल रंग का घेरा और वो सूर्ख हरे रंग का था, सच में वो बेहद खूबसूरत था।    अब कौवे ने सोचा कि हंस तो तोते को सबसे सुंदर बता रहा है, तो फिर उसे देखना होगा।   कौवा तोते क...