जीवन की सच्चाई
rankz_pfnP2zE8njL2FodE
.1 अनुशासित व्यक्ति बनों!
जीवन में खुशहाल रहने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। अनुशासन किसी भी कार्य को ठीक ढंग से करने का एक तरीका है। इसके लिए आपके शरीर और दिमाग पर एक नियंत्रण की जरूरत होती है। चाहे वो घर, कार्यालय, खेल का मैदान या दूसरी जगह हो। अगर हम अनुशासन का पालन न करें तो हमारा जीवन अव्यवस्थित हो जाएगा। अनुशासित व्यक्ति आज्ञाकारी होता है, अगर हम अपने बड़ों की आज्ञा और नियमों को नहीं मानेंगे तो अवश्य हमें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
अनुशासन एक क्रिया है जो हर नियम-कानून को मानने के लिए हमारे दिमाग को तैयार करती है। हम अपने दैनिक जीवन में सभी प्राकृतिक संसाधनों में वास्तविक अनुशासन के उदाहरण को देख सकते हैं। सूरज और चांद का सही समय पर उगना और अस्त होना, सुबह और शाम का अपने सही समय पर आना और जाना, नदियों का बहना सब अनुशासन का हिस्सा है। प्रकृति के अनुसार अनुशासन को ग्रहण करने की सभी व्यक्ति का अलग समय और क्षमता होती है इसलिए, कभी हार मत मानो और लगातार प्रयास करते रहो अनुशासन में होने को, छोटे-छोटे कदमों से ही बड़ी मंजिलें हासिल की जा सकती हैं।
2. जिंदगी में कभी भी प्रयास करना नहीं छोडें!
कभी प्रयास करना नहीं छोड़ें (रुक जाना नहीं तू कहीं हार के कांटों पे चल के मिलेंगे साये बहार के ओ राही)
========================================================
जीवन में हम सभी सफलता के बहुत सपने देखते है और उसके लिए कड़ी मेहनत भी करते है लेकिन कभी कभी लक्ष्य बड़ा होने के कारण इस सपनों को साकार होने में लंबा वक़्त भी लगता है और कई बार भाग्य भी हमें आजमाता है ।
बार-बार मिल रही नाकामयाबी से कही बार मन करता है की अब छोड़ दूँ यह सब , हार ही मान लूँ , यह सब अब मेरे बस का नहीं तब एक बात याद रखना हार मान लेने से कुछ भी हासिल नहीं होगा लेकिन एक और कोशिश आपको सफलता दिला सकती है, एक और कोशिश आपको अपने सपनों का जीवन दे सकती है, एक और प्रयास आपकी सारी मेहनत, बलिदान और संघर्ष की कीमत चुका सकता है ।
इस लिए अपने जीवन में कभी हार मत मानो (Never Give Up) और बार बार प्रयास करते रहो । रुक जाना नहीं तू कहीं हार के कांटों पे चल के मिलेंगे साये बहार के ओ राही ।
1. सफल होना है तो अंतिम साँस तक लड़ते रहे ।
2. अगर आप कभी हार नहीं मानते है, तो फिर आप सफल हो जाएगें ।
3. नाकामयाबी से लड़ते रहो, गिरने के बावजूद हर बार उठते रहो, बार-बार प्रयास करते रहो और कभी हिम्मत मत हारो (Never Give Up) ।
4. कोशिश करते रहें, कभी विश्वास करना मत छोड़े, कभी हार मत माने आपका दिन ज़रुर आएगा ।
5. आपके सपने आपके जीवन का उद्देश्य हैं इसलिए कभी हार नहीं माने और अपने सपनों को बीच में ना छोड़े ।
6. सिर्फ इसलिए मत छोड़ दे, कि चीज़े कठिन हैं क्योंकि शुरुआत हमेशा कठिन होती है ।
7. कभी हार मत मानो । आज कठिन है, कल इस से भी बदतर होगा, लेकिन परसों धूप खिलेगी ।
8. विजेता कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी विजेता नहीं बनते ।
9. विजेता वह नहीं है जो कभी नहीं हारता लेकिन विजेता वह है जो कभी हार नहीं मानता ।
10. हार मान कर छोड़ देना सबसे आसान बात है लेकिन बिना हारे, बिना थके, संघर्ष करते रहना यह विजेता के असली गुण है ।
11. यह जो कभी हार नहीं मानता है, उस व्यक्ति को हराना बहुत ही मुश्किल है ।
12. चमत्कार केवल उन लोगों के लिए होता है, जो कभी हार नहीं मानते है ।
13. गिरते रहो, भटकते रहो, सीखते रहो लेकिन कभी हार मत मानो ।
14. उठो, खड़े हो, कड़ी मेहनत (Hard Work) करो, संघर्ष (Struggle) करो लेकिन कभी हार मत मानो (Never Give Up) ।
15. कभी हार मत माने क्योंकि एक पल में खेल बदल सकता है और आप जीत सकते है ।
16. कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम कैसा महसूस कर रहे हो, उठो , तैयार हो, अपना खेल दिखाओ, और कभी हार मत मानो ।
17. कभी हार मत मानो । जीवन में समाप्ति जैसी कोई चीज नहीं है । यहाँ तक कि विफलता भी एक नई शुरुआत है ।
18. आज का संघर्ष कल आपकी ताकत बन जायेगा । इसलिए कभी भी संघर्ष के सामने हिम्मत मत हारो ।
19. सपने सच नहीं होंगे अगर आप प्रयास करना छोड़ देंगे । आपके सपनों को हक़ीकत बनाने के लिए प्रत्येक दिन आपके पास अवसर आते है इस लिए कभी हिम्मत मत हारो और प्रयास करते रहो ।
20. तुम्हें चीखने की अनुमति है, तुम्हें रोने की अनुमति है, लेकिन हार मानने की अनुमति नहीं है ।
21. भगवान ने आपको यह जीवन इस लिए दिया है, क्योंकि वह जानते हैं कि आप इसे जीने के लिए काफी मजबूत हैं । इस लिये कभी हिम्मत मत हारो (Don’t Give Up) ।
22. आपको हिम्मत कभी हारनी नहीं चाहिए । कितनी भी मुश्किल स्थिति हो, हमेशा आपको मानना चाहिए कि कुछ सुंदर घट रहा है ।
3.खुद पर यकीन करना सीखो पीछे मुड़कर मत देखो!
हमेशा खुद पर यकीन करो दूसरों का क्या है ओ तो आपकी कामयाबी पर जलेंगे और आपकी नाकामयाबी पर हंसगे!
चलिए आपको एक छोटी सी कहानी सुनाता हूँ| एक हिरन की
रफ्तार लगभग 90km/hr होती है जबकि शेर की रफ्तार 58km/hr होती है इसके बावजूद भी हिरन का शिकार हो जाता है क्योंकि हिरन को लगता है की वह शेर से कमजोर है यही खौफ उसे बार बार पीछे मुड़कर देखने पर मजबूर करता है और हिरन का हौसला और रफ्तार दोनों काम पड़ जाते हैं इसलिए आप खुद पर इसकीन कीजिये और पीछे मुड़कर पता देखिए आप अपने सपने और लछ्य पर अडिग रहिये कोई आपका साथ दे या ना दे खुद पर यकीन रखिये !
4.कुछ पाने के लिये कुछ खोना नहीं पड़ता है !
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं पड़ता कुछ पाने के लिये कुछ दांव पर लगाना पड़ता है! कुछ नया करने के लिये कुछ नया सीखना पड़ता है हरिवंशराय वच्चन ने अपनी कबिताओं में लिखा है की हारना तब आवश्यक हो जाता जय जब हम कुछ दांव पर लगा रक्खें हो और कोशिश ही ना करें इसी बात को लेकर एक शेयर याद आ जाता है मुझे की -
मंजिल मिले या ना मिले ऐ तो मुकद्दर की बात है
, कोशिश ही ना करें ऐ गलत बात है!
सच बिकता है झूठ बिकता है और बिकती है हर कहानी
तीनो लोकों में फैला है फिर भी बिकता है बोतल में पानी!!
Comments
Post a Comment